CBSE Class 10th: वो 5 ‘Secret’ बातें जो आपके स्कूल टीचर्स आपको कभी नहीं बताएंगे!

क्या आपको लगता है कि दिन-रात NCERT रटने से आप CBSE 10वीं में टॉपर बन जाएंगे? अगर हाँ, तो आप गलत दिशा में जा रहे हैं। हर साल लाखों बच्चे मेहनत करते हैं, लेकिन 95%+ मार्क्स वही लाते हैं जो “Hard Work” के साथ “Smart Strategy” अपनाते हैं। आज हम आपको उन 5 राज़ की बातें बताएंगे जो शायद ही किसी को पता हों, लेकिन ये आपकी मार्कशीट बदल सकती हैं।

1. ‘Question Paper’ का मनोविज्ञान (Psychology of Examiner)

CBSE का एग्जामिनर आपकी इंटेलिजेंस नहीं, बल्कि आपकी Presentation चेक करता है।Secret: अगर आपको कोई सवाल नहीं आता, तो भी उससे संबंधित ‘Keywords’ लिखें और डायग्राम बना दें। CBSE में ‘Step Marking’ होती है। खाली छोड़ने पर 0 मिलेगा, लेकिन संबंधित ‘Flowchart’ बनाने पर आपको आधे या एक नंबर मिल सकते हैं। यह ट्रिक फेल होने वाले छात्र को पास और एवरेज छात्र को टॉपर बना देती है।

. ‘Topper’s Answer Sheet’ का विश्लेषणक्या आपने कभी सीबीएसई की वेबसाइट पर जाकर पिछले साल के टॉपर्स की आंसर शीट देखी है?

The Truth: टॉपर बहुत ज्यादा नहीं लिखते, वे ‘To-the-point’ लिखते हैं। वे लंबे पैराग्राफ के बजाय Bullet Points का इस्तेमाल करते हैं। एग्जामिनर के पास हजारों कॉपियां होती हैं, अगर आप उसे अपना उत्तर “आसानी से पढ़ने लायक” बना कर देंगे, तो वह आपको खुशी-खुशी पूरे नंबर देगा

3. NCERT के ‘Box’ और ‘Activity’ का जादू

Hidden Fact: पिछले कुछ सालों के साइंस और सोशल साइंस के पेपर उठाकर देखें, 15-20% सवाल सीधे उन छोटे बॉक्स या एक्टिविटी से पूछे गए हैं। इन्हें नजरअंदाज करना आपकी सबसे बड़ी गलती हो सकती है।

4. भाषा के विषयों (Hindi/English) को हल्के में न लें

अक्सर साइंस के छात्र सारा समय फिजिक्स और मैथ में निकाल देते हैं।

Smart Hack: याद रखिए, आपकी ओवरऑल परसेंटेज (Percentage) हिंदी और इंग्लिश ही बढ़ाएंगे। हफ्ते में कम से कम 2 दिन इन विषयों को दें। अगर आप मैथ में 100 लाते हैं और इंग्लिश में 70, तो आपकी एवरेज गिर जाएगी। भाषा के पेपर में ‘Format’ (Letter, Notice) के नंबर मुफ्त के होते हैं, उन्हें कभी न गंवाएं।

5 सोशल मीडिया और ‘Dopamine’ का खेल

एक साइंस स्टूडेंट के तौर पर आपको पता होना चाहिए कि इंस्टाग्राम की रील आपके दिमाग के फोकस को खत्म कर रही हैं।

Leave a Comment